हवाई जहाज इंजीनियर अकबर खान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुस्लिम तेली को अति पिछड़ा वर्ग मे शामिल करने की मांग की

                   वहाजुद्दीन  ग़ौरी 
दौसा, राजस्थान { सिराज टाइम्स न्यूज़ } राष्ट्रीय मुस्लिम तेली संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष व हवाई जहाज इंजीनियर अकबर खान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुस्लिम तेली समाज को अति पिछड़ा वर्ग मे सम्मिलत करने की  मांग की है। 
बताते चलें कि  पूरे भारत वर्ष की तरह राजस्थान मे भी हर जिले मे तेली बिरादरी के लोग रहते हैं। 16 लाख की आबादी वाले इस समाज के लोग तेल की घाणी रूह पिजाई , मवेशी खेती-बाड़ी मजदूरी व  अन्य व्यवसाय करते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है । अशिक्षा भी इनकी कमजोरी बन कर रह गई है। मुस्लिम तेली की कई उप जातियां भी  है। राष्ट्रीय मुस्लिम तेली संगठन राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अकबर खान ने मौजूदा मुख्यमंत्री से हाल ही में हुए सर्वे में उक्त समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की विशेष मांग की है।



Popular posts from this blog

डा० तवक्कुल हुसैन मेमोरियल खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

जमील अहमद बेकरी का इंतिकाल हुआ

विशाल जलसा दस्तारबंदी आज