राजकीय बालिका इण्टर कालेज बिसंवा में बालिकाओं को जागरूक किया गया

बिसंवा, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) राजकीय बालिका इण्टर कालेज बिसंवा में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला प्रोबेशन विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग तथा जिला सेवायोजन विभाग के तत्वाधान में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, संरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य एवं सेवायोजन से संबंधित जानकारी प्रदान करके जागरूक किया गया। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि महिलाएं आज के समय में किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। हमारे देश की महिलाएं अंतरिक्ष तक पहुंच चुकी हैं। उन्होंने सभी बालिकाओं को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने और उसे पूरा करने के लिये पूर्ण मनोयोग से प्रयास करने के निर्देश दिये।


उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं सशक्त किये बिना देश सशक्त नही हो सकता। उन्होंने बताया कि बालिकाओं को सशक्त करने के लिये अनेक योजनाएं चलायी जा रही हैं इनका लाभ सभी को लेना चाहिये। कन्या सुमंगला योजना के विषय में भी विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इसके अन्तर्गत बालिकाओं को जन्म से विभिन्न 06 चरणों में कुल 15 हजार की राशि दी जानी है।
कार्यक्रम के संबंध में महिला कल्याण विभाग की योजनाओं तथा नीतियों पर प्रकाश डालते हुये जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार ने बताया कि वर्तमान में सरकार नारी सशक्तीकरण की समग्र अवधारणा पर कार्य कर रही है। बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओं में कन्या भ्रूण हत्या निषेध तथा उनकी शिक्षा पर बल दिया गया है, जिससे गिरने लिंगानुपात को रोककर भविष्य की सामाजिक चुनौतियों को रोका जा सके। उन्होंने दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, जेजे एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम पर प्रकाश डाला।जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर ने महिलाओं व बालिकाओं के स्वास्थ्य में एनिमिया की रोकथाम पर बल दिया। सेवायोजन अधिकारी ने बालिकाओं के भविष्य हेतु सेवायोजन पर बल दिया।


कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को 181, 1090 एवं 1098 हेल्पलाईन के प्रयोग की भी जानकारी दी गयी।  फुर्कानिया गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



Popular posts from this blog

डा० तवक्कुल हुसैन मेमोरियल खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

जमील अहमद बेकरी का इंतिकाल हुआ

विशाल जलसा दस्तारबंदी आज