श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) मे अध्यक्ष चन्द्रगुप्त श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सिराज अहमद बने

सीतापुर  (सिराज टाइम्स न्यूज़) उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) सीतापुर यूनिट का पुनर्गठन आज डा. राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल हाल कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुआ। यूनियन के प्रांतीय महामंत्री रमेश शंकर पांडेय ने प्रांतीय उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद पाण्डेय को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया। चुनाव निर्वाचन अधिकारी गंगा प्रसाद पांडेय ने संगठन को शक्तिशाली व सुसंगठित करने हेतु सभी उपस्थित सम्मानित सदस्यों की सर्वसम्मति में आगामी वर्ष के लिए कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया। प्रांतीय अध्यक्ष सियाराम पांडेय शान्त ने कहा कि सभी पत्रकार हमारे भाई हैं किसी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं वरिष्ठï उपाध्यक्ष व चुनाव अधिकारी गंगा प्रसाद पांडेय ने कहा कि संगठन स्तर पर सक्रिय विस्तार आज की महत्व आवश्यकता है। उन्होंने आर्थिक रूप से संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए प्रदेश कार्य समिति द्वारा स्मारिका के प्रकाशन का जिक्र करते हुये सभी जिला इकाई को सक्रिय करने का आवाहन किया। 


कार्यकारिणी में अध्यक्ष चन्द्रगुप्त श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सिराज अहमद, उपाध्यक्ष प्रेम बिहारी लाल श्रीवास्तव,    प्रदीप कुमार मिश्र,शिव प्रकाश पांडेय, महामंत्री रवि मिश्र, मंत्री अतुल कुमार त्रिवेदी, संगठन मंत्री संजय मिश्र, प्रचार मंत्री संजय मिश्र, कोषाध्यक्ष रजनीश मिश्र, सदस्य शिविर पांडेय का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। शेष सभी साधारण सभा के सदस्य रहेंगे। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।


Popular posts from this blog

डा० तवक्कुल हुसैन मेमोरियल खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

जमील अहमद बेकरी का इंतिकाल हुआ

विशाल जलसा दस्तारबंदी आज