..... बच्चा उन्नति के शिखर पर बढ़ता है !

बिसवां , सीतापुर।  एच. आर.डी.इंटर कॉलेज के संस्थापक दिवस व मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में  मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अजीत कुमार मेहरोत्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को जो संस्कार अपने माता पिता व गुरुजनों से मिलते हैं।उन्हीं के द्वारा बच्चा उन्नति के शिखर पर बढ़ता है।कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक कृष्ण कुमार मेहरोत्रा समाजसेवी डॉ. आर. डी. कपूर  ने लगभग चालीस बच्चों को रजनी कृष्ण कुमार मेहरोत्रा, राय साहब भोलानाथ मेहरोत्रा, रतन कपूर गोपाल नारायण कपूर, अनुज कपूर की स्मृति में अलंकरण कर सम्मानित किया। विद्यालय की वार्षिक आख्या उप प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र पांडेय ने प्रस्तुत की। आगुतंकों को स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय प्रधानाचार्य जयचंद ने स्वागत किया। इस मौके पर  रोहित सिंह, संजय मिश्रा, विवेक शुक्ला सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



Popular posts from this blog

डा० तवक्कुल हुसैन मेमोरियल खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

जमील अहमद बेकरी का इंतिकाल हुआ

विशाल जलसा दस्तारबंदी आज