नेत्रदान किया गया

सीतापुर। सामाजिक  संस्था के  मीडिया प्रभारी के अनुसार  संस्था द्वारा  200 नेत्रदान करवाकर 400 लोगो के जीवन में उजाला भरने का कार्य कर लिया है। कुछ वर्षो पूर्व संस्था द्वारा लगाया गया नेत्रदान का पौधा अब वृक्ष बन लोगों का अधत्व मिटाने लगा है। लोग खुद आगे आ इस कार्य में सहयोग कर रहे है। उन्होंने बताया कि रविवार को घूरामऊ बग्ला निवासी सरस्वती सिन्हा उम्र 80 वर्ष पत्नी राम मनोहर सिन्हा का देहान्त हो गया था। शोक की खबर मिलने पर उनके घर पहुचे सी0पी0 सिन्हा ने उनके पुत्र आलोक व शुलोक से नेत्रदान करवाने हेतु आग्रह किया। पुत्रो की अनुमति के पश्चात सक्षम संस्था के संदीप भरतिया, मुकेश अग्रवाल, सुभाष अग्निहोत्री, विकास व अक्षत को सूचित किया गया।  


Popular posts from this blog

डा० तवक्कुल हुसैन मेमोरियल खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

जमील अहमद बेकरी का इंतिकाल हुआ

विशाल जलसा दस्तारबंदी आज