विपक्ष के नेताओं ने यूपी की योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया

● मुख्यमंत्री इस सवाल का जवाब दें कि आखिर प्रदेश में महिलाओं का क्या स्थान है ?


लखनऊ । उन्नाव दुष्कर्म प्रकरण को लेकर सियासी हंगामा हो गया। विपक्ष के नेताओं ने यूपी की योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए सरकार से जल्द इंसाफ की मांग की है। पूर्व  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा के सामने धरने पर बैठ गए। सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरोपी भाजपा से जुड़े हैं, इसलिए सरकार ने कार्रवाई नहीं की। अखिलेश के जाते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय पर हल्ला बोल दिया। कुछ कार्यकताओं ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर दिया। इस पर पुलिस ने हत्का बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा। कुछ देर बाद राजभवन की ओर जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने फिर लाठीचार्ज कर दिया। इससे पहले जीपीओ के पास बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। इसी बीच दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए प्रियंका वाड्रा उन्नाव पहुंचीं।


वहां उन्होंने परिवारीजन से मुलाकात कर सांत्वना दी। वहीं महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे आपराधिक मामलों को लेकर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलने पहुंचीं। दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से 20 मिनट तक बात करके निकलीं प्रियंका वाड्रा ने कहा कि उन्नाव में जिस तरह माखी और अब दुष्कर्म पीड़िता की मौत हुई है, उससे साफ है कि उन्नाव में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सरकार को नैतिक रूप से इस्तीफा देना चाहिए। प्रियंका ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिला उत्पीड़न की घटना बढ़ रही है। दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार को बराबर धमकी मिल रही थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री इस सवाल का जवाब दें कि आखिर प्रदेश में महिलाओं का क्या स्थान है।



Popular posts from this blog

डा० तवक्कुल हुसैन मेमोरियल खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

जमील अहमद बेकरी का इंतिकाल हुआ

विशाल जलसा दस्तारबंदी आज