मदरसे की छात्राओं को जागरूक किया गया

             *रिपोर्ट वहाजुद्दीन ग़ौरी*
बिसवा,  सीतापुर। मिशन शक्ति के बैनर तले बिसवां कोतवाली  पुलिस लगातार  नारी समाज को सजग तथा जागरूक करने हेतु तत्पर है। आज मिशन शक्ति कार्यक्रम अंतर्गत मदरसा तालीमुल कुरान जूनियर हाई स्कूल में छात्राओं को जागरूक किया गया। उप निरीक्षक सुशील चंद्र त्रिपाठी ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा की महिलाओं  एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों  के प्रति सजग रहना होगा। निर्भीकता पूर्वक असामाजिक तत्वों से डटकर मुकाबला करना चाहिए। उप निरीक्षक ने महिला सशक्तिकरण उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के संबंध में जागरूक करते हुए कहा कि आप डरे नहीं अपने अधिकारों को समझें पुलिस हर समय आपके सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महिला आरक्षियों ने छात्राओं को वूमेन पॉवर हेल्पलाइन,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112,समेत अन्य सेवाओं के बारे में छात्राओं को जागरूक किया।

कार्यक्रम में शमामा रशीद को महिला शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यापक नैयर शकेब,परवीन खान,जोया, नुरीन खान,सबा परवीन, शारबा बानो,सूफिया खातून समेत बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई (सिराज टाइम्स न्यूज़)

Popular posts from this blog

डा० तवक्कुल हुसैन मेमोरियल खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

जमील अहमद बेकरी का इंतिकाल हुआ

विशाल जलसा दस्तारबंदी आज