समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बने रिज़वान

बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष के पद पर रिज़वान अहमद को मनोनीत किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रेउसा निवासी व सपा के युवा चेहरे रिज़वान अहमद को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति व अरविन्द गिरी के द्वारा युवजन सभा मे जिले की कमान दी गई है। बता दें कि श्री अहमद लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष पद पर भी रहे हैं। 

उनके मनोयन पर सदस्य विधान परिषद आनंद भदौरिया, पूर्व सांसद कैसर जहाँ, पूर्व विधायक जासमीर अंसारी, जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव,  विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व विधायक महेंद्र कुमार सिंह 'झीन बाबू' समाजवादी छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह 'देव' , पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल, पूर्व विधायक मनीष रावत, पूर्व विधायक अनिल वर्मा, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी, पूर्व विधायक निर्मल वर्मा, पूर्व मंत्री कमलेश यादव, पूर्व प्रत्याशी अफ़ज़ाल क़ौसर, करुणेश मिश्रा, हाजी जावेद, सहित दर्जनों सपाइयों  ने खुशी जा़हिर कर बड़ी उम्मीदें की है।

Popular posts from this blog

डा० तवक्कुल हुसैन मेमोरियल खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

जमील अहमद बेकरी का इंतिकाल हुआ

विशाल जलसा दस्तारबंदी आज