Posts

Showing posts from August, 2021

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बिसवां आगमन पर होगा भव्य स्वागत

Image
बिसवाँ , सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने हमारे संवाददाता को बताया कि आज केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री,  भारत सरकार कौशल किशोर के बिसवां आगमन पर जोरदार स्वागत किया जायेगा। तहसील क्षेत्र अंतर्गत जगह- जगह भाजपाई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इसी क्रम में लोकप्रिय विधायक बिसवां महेंद्र प्रताप सिंह यादव राज्य मंत्री,  भारत सरकार श्री किशोर का जबरदस्त स्वागत करने का लक्ष्य है।  वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता के अनुसार जिला संघ कार्यालय श्रीराम चंपा देवी विद्या मंदिर बिसवाँ के पास स्वागत व पुष्प वर्षा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर उपस्थित रहेंगे। उक्त अवसर पर  सांसद विधायक,  ब्लाक प्रमुख,  शासन से नामित सदस्य कनिष्ठ और वरिष्ठ  कार्यकर्ता पूर्व पदाधिकारियों,  युवा मोर्चा महिला मोर्चा ,अनुसूचित मोर्चा ,पिछड़ा मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा आदि मौजूद रहेंगे।

शायर मंज़र भोपाली ने की मुलाकात

Image
लखनऊ (सिराज टाइम्स न्यूज़) आल इंडिया मुस्लिम इंटेलेक्चुअल सोसाइटी के महासचिव डा० अम्मार अनीस नागरामी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय शायर मंज़र भोपाली ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर सय्यद वसीम अख्तर और प्रो चांसलर डाक्टर सय्यद नदीम अख़्तर  से विशेष मुलाकात की है।  इस दौरान मौजूदा तालिमी नेज़ाम और उसके हाल और मुस्तकबिल पर गुफ्तगू की। वहीं श्री भोपाली ने  शेरो , शायरी और अदब के माध्यम से अपनी बात को रखी। मंज़र भोपाली ने कहा कि "यह किताब हिंदी , उर्दू , और रोमन में एक साथ शाय होई है और अपने आप में मुख्तलिफ नौईयत की किताब है"!

विद्युत केबिल के मकड़जाल व जर्जर तारों को हटवाये जाने हेतु मुख्यमंत्री से की शिकायत

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) विद्युत केबिल के मकड़जाल व जर्जर तारों को हटवाये जाने के संबंध में कस्बे के मोहल्ला काजी टोला निवासियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखित शिकायत दी है। यहां के निवासियों ने सीएम को अवगत कराया है कि वार्ड काजी टोला की विद्युत व्यवस्था अपनी दयनीयता पर आंसू बहा रही है। हर जगह विद्युत केबिल का मकड़जाल फैला हुआ है, जर्जर तार आए दिन टूटकर सड़क पर गिर रहे हैं जिससे क्षेत्रीय लोगों के साथ राहगीरों की जिंदगी भी दांव पर लगी है। किसी भी समय बड़ा हादसा होने का डर है। वहीं सड़क पर छोटे बच्चों का आवागमन भी रहता है। जर्जर तारों द्वारा हो रही विद्युत आपूर्ति से लोगों में आक्रोश है।  यहां तक की इन तारों की ऊंचाई बहुत कम है और मोहल्ले वासियों के सिर पर हर समय लगते रहते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि यदि उक्त प्रकरण को समय से अधिकारियों द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया, तो जल्द ही विद्युत विभाग के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करेंगे। शिकायत करने वालों में मुख्य रूप से जहीर हसन, मुख्तार अहमद, मसरूर आलम, मुजीब खान समेत दर्जनों वार्ड वासियों के नाम काबिले

मास्टर मो० अहमद का हुआ इन्तिकाल

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) अध्यापक मो० अय्यूब के पिता मास्टर मोहम्मद अहमद का इन्तिकाल कल शाम को हो गया। स्वर्गीय मो० अहमद काफी उम्रदराज थे। जिनकी  नमाजे़ जनाजा़ आज सुबह 10 बजे शाही कंकड़ वाली जामा मस्जिद में अदा की जाएगी और तदफीन इंशा अल्लाह, खल्लास पीर कब्रिस्तान में होगी।

हाईटेंशन तार से युवक की मौत

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) प्रभारी निरीक्षक ओ०पी० तिवारी ने हमारे संवाददाता को बताया कि अयान पुत्र बोला की हाईटेंशन तार से मौके पर मौत हो गई। मृतक (18) बिजनौर जिले के कस्बा शाहपुर थाना नजीबाबाद के रहने वाला था,जो नई बस्ती जलालपुर थाना बिसवां में किराए के मकान में रहता था , साथ में चाचा भी रहते थे। दोनों बेकरी में काम करते थे।   यह घटना उस समय हुई जब स्वर्गीय अयान छत पर कपड़े डालने गया था । छत के ऊपर हाईटेंशन तार से टच कर गया और मौके पर मौत हो गई । पुलिस द्वारा जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में चेकिंग की गई

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) प्रभारी निरीक्षक , कोतवाली बिसवां के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। बता दें कि पुरैनी पुल, भोलागंज ,इटिया शहीद आदि चौराहों पर  चेकिंग अभियान के अंतर्गत राहगीरों के वाहन चेक किए गए। इस मौके पर थाना बिसवां की पुलिस मौजूद रही।

मीनार -ए -नूर अवॉर्ड से सम्मानित होगी बिसवां की होनहार बेटी

Image
हज वेलफेयर सोसाइटी  के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़)  आई०एस०एस० 2020 की परीक्षा में 23 वीं रैंक प्राप्त करने वाली कस्बे की होनहार बेटी निगार फातिमा के निवास पर सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, राजनीतिज्ञों, प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों का बधाई एवं शुभकामनाएं देने हेतु तांता लगा हुआ है। बता दें कि गत दिवस सामाजिक संस्था आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुक़ीत खान के निर्देश पर  प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद असजद नोमानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने निगार फ़ातिमा के घर पहुंच कर परिजनों से भेंट की तथा कुमारी फातिमा हेतु कामयाबी की दुआ व बधाई पेश की।   उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने हमारे संवाददाता को बताया कि  निगार फ़ातिमा को  शीघ्र ही "मीनार ए नूर अवॉर्ड"से संस्था के उच्च पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  फरहत आलम ने निगार फ़ातिमा को माला पहनाकर कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि निगार ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और हौसले से किसी भी स्थान को प्राप्त किया जा सकता है।  बताते चलें कि हज वेलफेयर सो

फिर लगी आग, दुकान पर लाखों का सामान जल कर ख़ाक

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) कस्बे के कनक भवन मार्केट स्थित दिलीप बर्तन भण्डार  में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। उक्त दुकान पर रखे आवश्यक दस्तावेज व लाखों का सामान पलक झपकते ही जलकर खाक हो गया।  बता दें कि कल कस्बे के जहांगीराबाद रोड स्थित मोहल्ला रायगंज में एक स्पेयर पार्टस की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत आग पर काबू पा लिया।  आस-पड़ोस के लोगों ने आग बुझाने में काफी प्रयास किया। जिसमें युवा नेता माज खां का मुख्य किरदार रहा।

विधायक महेंद्र प्रताप सिंह यादव ने नि:शुल्क अन्न वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) पूरे भारतवर्ष में आज अन्न महोत्सव मनाया जा रहा है। सबको राशन सबको पोषण की नीति व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आज बिसवां विधानसभा के अंतर्गत ग्राम मोचकलां में नि:शुल्क अन्न वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बिसवां से भाजपा विधायक महेंद्र प्रताप सिंह यादव द्वारा किया गया । इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीतोड़ कोशिशों का नतीजा है कि आज १ करोड़ लाभार्थियों को नि: शुल्क अन्न का वितरण किया जा रहा है। आपको बता दें कि चिन्हित उचित दर विक्रेता की दुकान पर प्रधानमंत्री द्वारा लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया।

पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर आज पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग साइकिल यात्रा निकाली गई। बताते चलें कि समाजवादियों की यह साइकिल यात्रा श्री सिद्दीकी के आवास से दस किलोमीटर की दूरी तय कर मधुवापुर चौराहे पर समाप्त हुई।  उक्त मौक़े पर पूर्व  जिलाध्यक्ष ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता, महंगाई, भ्रष्टाचार, गुंडई चरम पर है । फिर भी मुख्यमंत्री इस ओर थोड़ा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस दौरान फिरोज कौसर सिद्दीकी, नय्यर शकेब,आरिफ खान,जुनेद खां,नईम,नौशाद अली, नूर खां समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समाजवादी साइकिल यात्रा पहुंची गुरेरा, एक साथ दिखे तीनों नेता!

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादियों ने आज समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली। मानपुर से तहसील मुख्यालय बिसवां तक चलने वाली साइकिल यात्रा में पूर्व मंत्री कमलेश यादव, पूर्व विधायक निर्मल वर्मा, पूर्व सपा प्रत्याशी अफजा़ल कौ़सर बड़े ही जोर-शोर से एक साथ दिखे।ग्राउंड से हमारे संवाददाता के अनुसार समाजवादी साइकिल यात्रा गुरेरा चौराहा तक आ गई है।  जहां पर मौके पर मौजूद , उप जिलाधिकारी बिसवां, सी०ओ० बिसवां, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक,  सहित भारी संख्या में पी०एस०सी० बल मौजूद रहा।  बता दें कि आज  साइकिल यात्रा निकालने के मुख्य कारण उत्तर प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी ,किसान विरोधी काले कानून ,महंगाई ,भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न ,महिला उत्पीड़न, लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार, पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की रिहाई के हैं।

कोविड-19 की वैक्सीन हेतु जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

Image
लखनऊ (सिराज टाइम्स न्यूज़)  ऑल इंडिया मुस्लिम इंटेलेक्चुअल सोसाइटी के तत्वावधान में ऑनलाइन वेबीनार  आयोजित किया गया। जिसमें  चिकित्सकों, अर्थशास्त्रियों व धार्मिक उलेमाओं ने अपने विचार रखे और कोविड-19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया । उक्त संस्था द्वारा जारी  प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत हम्माद नगरामी की ने कुरान पाक की तिलावत से हुई। ऋषिकेश एम्स के डायरेक्टर पद्मश्री  प्रोफेसर रविकांत, मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के निदेशक डॉ राकेश कपूर, एरा मेडिकल कॉलेज के निदेशक , बीसी रॉय अवॉर्ड से सम्मानित प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, एरा मेडिकल कॉलेज के वाइस चांसलर प्रोफेसर अब्बास अली मेहंदी, प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर उमंग खन्ना, अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ के जनरल मैनेजर डॉ अमित मिश्रा, केरल चर्च लखनऊ के चांसलर और ईसाई धर्म के प्रमुख फादर डिसूजा, लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ अरविंद मोहन, अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ के पल्मनोलॉजिस्ट डॉक्टर अभिनव चौधरी  ने  कोविड-19 से बचाओ और साव

समाजवादी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी , छात्रसभा के जिलाध्यक्ष विनय यादव का कस्बे में  सपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही जोश से स्वागत किया । उक्त अवसर पर विनय यादव ने सम्बोधित भी किया।  इस मौके पर निखिल मिश्रा ,  निखिल, रैना,विशाल जनुवा, राजू बाजपेयी,सचिन सिंह, विशेष मिश्रा, शुभम मिश्रा,बबलू, हनीफ,सुभाष बाजपेयी, श्याम यादव,विपिन मिश्रा,अयूब,सूरज यादव, सहित  अन्य समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

युवा मोर्चा ने भारतीय ओलम्पिक खिलाड़ियों की हौसला अफजा़ई की!

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्वकर्ता  खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में कस्बे में साइकिलिंग चैलेंज अभियान चलाया गया।   जिसमें युवा मोर्चा जिला संयोजक , महामंत्री अनूप विश्वकर्मा , जिला उपाध्यक्ष तरुण शुक्ला जिला मंत्री सचिन मिश्रा, व अमन विक्रम सिंह, विवेक विश्वकर्मा, मृदुल मिश्रा, नगर अध्यक्ष पंकजगुप्ता , जेपी यादव दुर्गेश यादव अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह का हुआ आयोजन

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) साहित्य सृजन मंच के बैनर तले कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर माने -जाने  शिक्षाविद वृन्दारकनाथ मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि दबे, कुचले , शोषितों  एवं वंचित मानव की पीड़ा को कागज़ पर सजीव वर्णन करने वाले  मुंशी प्रेमचंद को पाठक न सिर्फ प्राचीन युग में बल्कि वर्तमान में भी सर्वोप्रिय का दर्जा दिलाता है। आम आदमी हमेशा उनके लेखन से जुड़ा रहा है।  इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष साहित्यकार संदीप मिश्र सरस ने  मुक्तक पढ़ा :  " प्रेमचंद के चिंतन का आधार हमारे गीतों में। रंगभूमि के सूरा का अधिकार हमारे गीतों में। दो बैलों की व्यथा कथा का सार हमारे गीतों में है, कभी कफ़न के घीसू का प्रतिकार हमारे गीतों में। कार्यक्रम में साहित्यकार डॉक्टर शैलेश गुप्त वीर , युवा कवि शिवेन्द्र शिव , सुकवि धर्मेन्द्र त्रिपाठी धवल, दीप्ति गुप्ता, आशीष पाण्डेय, मृत्युंजय बाजपेयी, सुनीता यादव,  शैलेष वीर आदि उपस्थित रहे।

नरसिंह धाम मंदिर मे हुई बैठक

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़)  जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक नरसिंह धाम मंदिर  मे मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने की।  मुख्य अतिथि के तौर पर सुनील मिश्रा ने बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा संयोजिका  कंचन प्रभा पांडे  तथा  नीलम वर्मा , नगर महामंत्री रोहित शुक्ला, अमित सिंघल  उपाध्यक्ष, राजू कश्यप ,देवेंद्र प्रताप सिंह ,सौरभ गुप्ता, मंत्री रोहित शर्मा ,नीतू त्रिवेदी , रमाकांत नंद किशोर अवस्थी, गीता जयसवाल , कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सेक्टर प्रभारी सेक्टर संयोजक महिला मोर्चा महामंत्री सीमा शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष पीयूष मौर्य, पिछड़ा मोर्चा संयोजक पंकज मौर्य  सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।