केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बिसवां आगमन पर होगा भव्य स्वागत

बिसवाँ , सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने हमारे संवाददाता को बताया कि आज केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री,  भारत सरकार कौशल किशोर के बिसवां आगमन पर जोरदार स्वागत किया जायेगा। तहसील क्षेत्र अंतर्गत जगह- जगह भाजपाई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इसी क्रम में लोकप्रिय विधायक बिसवां महेंद्र प्रताप सिंह यादव राज्य मंत्री,  भारत सरकार श्री किशोर का जबरदस्त स्वागत करने का लक्ष्य है।


 वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता के अनुसार जिला संघ कार्यालय श्रीराम चंपा देवी विद्या मंदिर बिसवाँ के पास स्वागत व पुष्प वर्षा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर उपस्थित रहेंगे। उक्त अवसर पर  सांसद विधायक,  ब्लाक प्रमुख,  शासन से नामित सदस्य कनिष्ठ और वरिष्ठ  कार्यकर्ता पूर्व पदाधिकारियों,  युवा मोर्चा महिला मोर्चा ,अनुसूचित मोर्चा ,पिछड़ा मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा आदि मौजूद रहेंगे।

Popular posts from this blog

डा० तवक्कुल हुसैन मेमोरियल खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

जमील अहमद बेकरी का इंतिकाल हुआ

विशाल जलसा दस्तारबंदी आज