समाजवादी साइकिल यात्रा पहुंची गुरेरा, एक साथ दिखे तीनों नेता!

बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादियों ने आज समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली। मानपुर से तहसील मुख्यालय बिसवां तक चलने वाली साइकिल यात्रा में पूर्व मंत्री कमलेश यादव, पूर्व विधायक निर्मल वर्मा, पूर्व सपा प्रत्याशी अफजा़ल कौ़सर बड़े ही जोर-शोर से एक साथ दिखे।ग्राउंड से हमारे संवाददाता के अनुसार समाजवादी साइकिल यात्रा गुरेरा चौराहा तक आ गई है।

 जहां पर मौके पर मौजूद , उप जिलाधिकारी बिसवां, सी०ओ० बिसवां, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक,  सहित भारी संख्या में पी०एस०सी० बल मौजूद रहा। 
बता दें कि आज  साइकिल यात्रा निकालने के मुख्य कारण उत्तर प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी ,किसान विरोधी काले कानून ,महंगाई ,भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न ,महिला उत्पीड़न, लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार, पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की रिहाई के हैं।


Popular posts from this blog

डा० तवक्कुल हुसैन मेमोरियल खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

जमील अहमद बेकरी का इंतिकाल हुआ

विशाल जलसा दस्तारबंदी आज