भाजपा प्रत्याशी निर्मल वर्मा के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) बिसवां विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी निर्मल वर्मा के चुनाव कार्यालय का सोमवार को उद्घाटन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने वाली है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजीत कुमार मेहरोत्रा ने कहा कि पार्टी 

नेतृत्व ने निर्मल वर्मा को बिसवां विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि सभी लोग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पार्टी के प्रति त्याग व समर्पित भावना को देखते हुए भारी मतों से विजयी बनाये। सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा प्रत्याशी निर्मल वर्मा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसका पार्टी की विचारधारा के साथ निर्वहन करूँगा। आगे उन्होंने कहा कि पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जायेगा। बिसवां विधानसभा मे निर्मल वर्मा चुनाव नही लड़ रहे हैं पूरी भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है। उक्त अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा पांडेय,शिवकिशोर दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला, जिला महामंत्री रमेश भार्गव, राजा दिनकर प्रताप सिंह, महानारायण वर्मा,पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश वर्मा,ब्लाक प्रमुख सकरन कृष्ण कुमार वर्मा, नगर अध्यक्ष भाजपा पंकज गुप्ता,रोहित शर्मा, रोहित शुक्ला, राहुल मिश्र,सभी मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

डा० तवक्कुल हुसैन मेमोरियल खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

जमील अहमद बेकरी का इंतिकाल हुआ

विशाल जलसा दस्तारबंदी आज