स्वामी मृदुल राम महाराज ने की भविष्यवाणी

  उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में भाजपा का सफाया।    

बिसवां, सीतापुर/लखनऊ (सिराज टाइम्स न्यूज़) जिला सीतापुर के कस्बा बिसवां निवासी व अपनी भविष्यवाणी से मशहूर विश्व यज्ञाचार्य स्वामी मृदुल राम महाराज ने उत्तर प्रदेश सहित पांचों राज्यों के चुनाव को लेकर इनके ज्योतिष शास्त्र में निर्णय के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के अंतर्गत पांचों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बन रही है। स्वामी मृदुल राम महाराज का कहना है कि पांचों राज्यों के विधान सभा चुनाव में घटा है बीजेपी का जनाधार - उत्तर प्रदेश में समाजवादी महा गठबंधन को 262 से 382 सीटों के बीच में काफी बढ़त मिल रही है। समाजवादी पार्टी गठबंधन का वोट प्रतिशत 37 प्रतिशत से अधिक देखा जा रहा है। और समाजवादी पार्टी का महागठबंधन 262 से लेकर 382 सीटों के बीच में भारी बहुमत से उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी कर रहा है। बीएसपी का वोट प्रतिशत बहुत ज्यादा घट कर 16 प्रतिशत पर आ गया है। और भारतीय जनता पार्टी का वोट 27 प्रतिशत पर आकर टिक गया है। और इससे भी कम होने की सम्भावना है। कांगे्रस पार्टी का वोट प्रतिशत 13 प्रतिशत पर जानकारी में मिल रहा है। अन्य एवं निर्दलीय दलों का वोट 7 प्रतिशत जानकारी में मिल रहा है, उत्तर प्रदेश में समाजवादी महागठबंधन को 242 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान देखा जा रहा है। स्वामी जी की भविष्यवाणी के माध्यम से समाजवादी पार्टी महागठबंधन को 37 प्रतिशत से अधिक वोट मिलने का अनुमान लग रहा है। भारतीय जनता पार्टी को 142 सीटें उसमें भी कम होने के भविष्यवाणी में संकेत देखे जा रहे हैं।

 भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत 2017 के चुनाव से घटकर 2022 में 27 प्रतिशत तक आ गया है। उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटों में सरकार को बनाने के लिये 202 का बहुमत प्राप्त करना भारतीय जनता पार्टी के लिये असम्भव हो गया है। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में स्वामी मृदुलराम महाराज की भविष्यवाणी के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी की विदाई उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में होना तय है। 1. पंजाब में यूपीए का कांग्रेस का वोट प्रतिशत तेजी से घटा है, कांग्रेस पार्टी को 55 सीटें मिलने का अनुमान महाराज जी की भविष्यवाणी में देखा जा रहा है। थोड़ी बहुत सीटें घट बढ़ सकती हैं कांग्रेस पार्टी की। आप पार्टी का वोट प्रतिशत पंजाब विधानसभा चुनाव में काफी ज्यादा बढ़ा है। आप पार्टी को 46 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान देखा जा रहा है। अकाली दल को 17 सीटें से कम सीटें मिल सकती हैं, बीजेपी व अन्य दल को 3 से कम सीटें मिलने का अनुमान है। स्वामी मृदुलराम महाराज ज्योतिष एवं राजनीतिक संपादक के राजनीतिक सर्वे में पंजाब के विधानसभा चुनाव मेें आप पार्टी किंग मेकर बनने की भूमिका में रहेगी। कुल मिलाकर आप पार्टी की सरकार बनने के पंजाब में लक्षण देखे जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत जो कम हुआ है उसका फायदा सीधे सीधे आप पार्टी को हुआ है। आप पार्टी को सर्वाधिक सीटें मिल सकती हैं। 2. उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत काफी तेजी से बढ़ा है। कांग्रेस पार्टी को 39 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान स्वामी जी के ज्योतिष शास्त्र में जानकारी में आ रहा है। उत्तराखण्ड में कांग्रेस पार्टी की प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनेगी। भारतीय जनता पार्टी का उत्तराखण्ड में लगातार तीसरी बार सीएम बनाना भारतीय जनता पार्टी पर जनता पर मनोबल लगातार कम हो गया है और भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत काफी कम हो गया है। भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखण्ड में 25 से कम सीटें मिलने का अनुमान ज्योतिष शास्त्र में देखा जा रहा है। उत्तराखण्ड के चुनावी सर्वे के पोल में जो जानकारी मिल रही है उससे यही सिद्ध हो रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की विदाई तय है। और आप पार्टी की तीन सीट भी माइनस में जा रही है। अन्य दल की तीन सीट बढ़त में जा रही है। उत्तराखण्ड में पुष्कर सिंह धामी को तीसरी बार सीएम बनाना भारतीय जनता पार्टी के लिये लक्षण अच्छे नहीं देखे जा रहे। और जनता में बीजेपी को लेकर काफी रोष है। बेरोजगारी और महंगाई बीजेपी की सरकार के लिये घातक साबित होती सर्वे में देखी जा रही है। कांग्रेस सत्ता में वापसी कर रही है।
3. मणिपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा एनडीए का वोट प्रतिशत काफी कम हुआ है। वहां पर अन्य दलों का वोट प्रतिशत बढ़ा है। मणिपुर में कांग्रेस पार्टी को 18 सीटें बढ़त में मिलने के आसार हैं। पिछले चुनाव की तुलना में 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत कुछ घटा है। अन्य दलों का वोट प्रतिशत कुछ बढ़ा हुआ है। अन्य दल 32 सीट से कम होने की भी लक्षण हैं। भाजपा एनडीए को 10 सीटे कम होने का अनुमान है। स्वामी मृदुलराम महाराज की भविष्यवाणी के माध्यम से मणिपुर में देखा जा रहा है कि ज्योतिष की गणना में ऐसा आ रहा है कि मणिपुर में बीजेपी पार्टी काफी पीछे जा रही है। अर्थात बीजेपी की विदाई मणिपुर से तय होना निश्चित है। 4. गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत कुछ कम हुआ है। कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत कुछ कम हुआ है। कांग्रेस पार्टी को गोवा में 11 सीट बढ़त में मिलने के आसार हैं। अन्य दल को 15 सीट कम होने के आसार है। एनडीए भाजपा को 14 सीट मिलने के आसार हैं। स्वामी मृदुल राम महाराज के ज्योतिष के आधार पर जो भविष्यवाणी गोवा को लेकर बन रही है उससे बीजेपी की विदाई होना तय है। 5. पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी यूपीए का वोट प्रतिशत बढ़ा है। और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और बीएसपी दोनों पार्टियों का वोट प्रतिशत कम हुआ है। कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश में 10 से 44 सीटें मिलने का अनुमान भविष्यवाणी में देखा जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी को 15 से 55 सीटें मिलने का अनुमान देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी को 90 से 142 सीटों के बीच में सीटें मिलने का अनुमान देखा जा रहा है। और समाजवादी पार्टी महागठबंधन को 262 से लेकर 382 सीटों के बीच में सीटें मिलने का अनुमान भविष्यवाणी में आ रहा है। कुल मिलाकर पांचों राज्यों में भाजपा एनडीए की सरकार जाने के संकेत बन रहे हैं। और उत्तर प्रदेश में अन्य पार्टी व निर्दलीय दलों को 26 से 31 सीटों पर बढ़त मिलने के आसार सर्वे में देखे जा रहे हैं।
स्वामी मृदुल राम महाराज की ज्योतिष गणना के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को 325 सीटें जो 2017 में मिली थीं। उससे घटकर 90 से 142 सीटों के बीच में 2022 के विधानसभा चुनाव में मिलने के आसार बन रहे हैं। कल के एग्जिट पोल को भी स्वामी ने पूरी तरह से खारिज कर दिया। (यह भविष्यवाणी स्वामी मृदुल राम महाराज ने की है, अतः  सिराज टाइम्स के स्वामी, सम्पादक, प्रकाशक  की कोई भी जिम्मेदारी नहीं बनती है)

Popular posts from this blog

डा० तवक्कुल हुसैन मेमोरियल खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

जमील अहमद बेकरी का इंतिकाल हुआ

विशाल जलसा दस्तारबंदी आज