किस सामाजिक संस्था ने इंसानियत के लिए किए ! यह कार्य ?

बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) समाज में हम सब के क्षेत्रों में न जाने कितने सामाजिक संगठन होंगे? क्या यह संगठन या संस्थाओं के जिम्मेदार वास्तव में बेसहारों को सहारा दे पा रहे हैं या सिर्फ अपनी वाहवाही में लगे हुए हैं। लेकिन आपको हम एक ऐसी सामाजिक संस्था के बारे में बताने जा रहे हैं जो जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए समय-समय पर आवश्यकतानुसार सिर्फ जिले में ही नहीं, पूरे विश्व में गरीब व असहायों की मदद करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन कर रही है। 


वर्तमान मौसम ने लोगों को कोहरा और ठंडी हवाओं से जकड़ा हुआ हैं। ऐसे में गरीब व बेसहारों को इंसानियत के वास्ते सहारा देने वाली विश्व प्रसिद्ध संस्था आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम ने मानपुर के ग्राम अम्बरपुर में निःशुल्क दवाई व कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान क्षेत्र के 200 गरीबों को चिन्हित कर संस्था कर्मियों द्वारा निःशुल्क कम्बल बांटे गए। 
जबकि इलाके के करीब एक हजार बीमार लोगों को कुशल चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। वहीं संस्था कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों, पत्रकारों व चिकित्सकों की टीम को सराहना पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

इस दौरान आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम के सचिव सैय्यद अबुल अली हसनी नदवी ने कहा कि इंसान की सेवा सबसे बड़ी सेवा है, इस्लाम धर्म ने बेसहारों को सहारा देने हेतु सबसे अधिक जोर दिया है।
कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी अम्बरपुर निवासी व आल इंडिया पयामें इंसानियत फोरम के प्रदेश क्वाडीनेटर मो. शफीक चौधरी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। 
सफल संचालन मुहम्मद कफील चौधरी ने किया। उक्त अवसर पर लखनऊ के नदवा विश्वविद्यालय से आए शिक्षक व छात्रों की उपस्थिति रहीं।

Popular posts from this blog

डा० तवक्कुल हुसैन मेमोरियल खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

जमील अहमद बेकरी का इंतिकाल हुआ

विशाल जलसा दस्तारबंदी आज