कई स्थानों पर संत रविदास की जयंती मनाई गई

पद्म कांत शर्मा प्रभात का हुआ सम्मान 
भाजपा के जिला महामंत्री ने मनाई जयंती

बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) तहसील क्षेत्र अंतर्गत कई स्थानों पर संत रविदास की जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई। कस्बे की मशहूर सामाजिक संस्था मक्खनलाल लाल नन्ही देवी खेतान सेवा समिति के जिम्मेदारों ने संत रविदास तथा भरत मुनि की जयंती उत्साह के साथ मनाई। 


उक्त अवसर पर सीनियर साहित्यकार , पत्रकार व समाजसेवी पद्म कांत शर्मा 'प्रभात' का सम्मान हुआ। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को खिताब भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवींद्र नाथ मिश्र, सफल संचालन घनश्याम शर्मा ने किया। 
 कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार खेतान ने आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


 इसी तरह मानपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम काजी सरांय में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रमेश कुमार भार्गव दीपू ने पार्टी के पदाधिकारियों के संग संत रविदास की जयंती मनाई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

डा० तवक्कुल हुसैन मेमोरियल खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

जमील अहमद बेकरी का इंतिकाल हुआ

विशाल जलसा दस्तारबंदी आज