Posts

Showing posts from May, 2023

लापता कोटेदार का शव खेत में मिला, परिजनों ने लगाए आरोप

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) कस्बे में हड़कंप उस वक्त मच गया जब बिसवां के नागरिक का शव संदिग्ध अवस्था में खेत में मिला। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह लापता कोटेदार का शव खेत में पाया गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार मतृक कस्बे के मोहल्ला झज्झर निवासी संतोष तिवारी पुत्र विनोद तिवारी गत तीन दिनों से गायब थे जिसकी सूचना बिसवां कोतवाली में भी दे दी गई थी। उक्त मामले को लेकर कस्बे व आस-पास के गांवों में सनसनी मची है। पूरा दिन चर्चाएं चलती रही। घटना स्थल पर फौरन बिसवां पुलिस पहुंच गई। कोतवाली पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

नही रहे मशहूर व ईमानदार अधिवक्ता जफरयाब जीलानी

Image
लखनऊ (सिराज टाइम्स न्यूज़) इस वक्त की सबसे दुखद खबर सामने आई है। बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव एवं सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता जफरयाब जीलानी का आज बुधवार लखनऊ में निधन हो गया। वह तकरीबन 74 वर्ष के थे। उक्त जानकारी मरहूम जीलानी के बेटे नजम ने दी है। ज़फ़रयाब जीलानी ने आज करीब 11:०० बज कर 50 मिनट पर आखिरी सांस ली। वह पिछले काफी समय से बीमार थे। पैर फिसलने के कारण उनके सिर में काफी छोटे आई थी। डॉक्टर ने ब्रेन हेमरेज की समस्या बताई थी।  उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। मरहूम जीलानी बाबरी मस्जिद मामले में अधिवक्ता भी थे। वह उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता भी रह चुके थे। वह राष्ट्रीय स्तर के पहले अधिवक्ता थे जो बहुत ईमानदारी से कार्य करते थे। प्राप्त सूचना के अनुसार आज शाम लखनऊ के ऐशबाग कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।  निधन की खबर सुनते ही हर तरफ शोक की लहर देखी जा रही है। मान्यता प्राप्त पत्रकार व जिगर वेलफेयर एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के सचिव हाजी सिराज अहमद ने उनके निधन दुःख जाहिर किया है और मरहूम के लिए दुआएं मगफिरत की है।

आज सुबह 8 बजे हज ट्रेनिंग

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) कंकर वाली शाही जामा मस्जिद में हज यात्रियों (हुज्जाज) के लिए प्रशिक्षण लगातार जारी है। हज 2023 पर जाने वाले अकीदतमंदों (पुरुष और महिला) की सुविधा के लिए इस हज तरबियाती नशिस्त (हज प्रशिक्षण सभा) में दीन के मुताबिक ट्रेनिंग दी जाती है। यह प्रशिक्षण हर रोज सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक सुचारू रूप से जारी रहता है।  सालों से हाजियों की सेवा में तत्पर्य रहने वाले कस्बे के मशहूर हज प्रशिक्षक व पूर्व प्रधानाचार्य हाजी मुहम्मद इस्लाम अंसारी एवं हाजी मुहम्मद खालिद मस्तान अपनी कुशल नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। हमारे संवाददाता को बताया गया कि जब तक हज आवेदकों की फ्लाइट की उड़ान नही होती है तब तक कंकर वाली शाही जामा मस्जिद बिसवां में ट्रेनिंग जारी रहेगी। हज से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए ट्रेनर हाजी मुहम्मद इस्लाम के मोबाइल नंबर 94503 82815 पर संपर्क कर सकते हैं।

यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं आज से

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़)  यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं।  17 मई यानी बुधवार से 24 मई तक मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षाओं में हजारों परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।  मिली जानकारी के अनुसार जिला सीतापुर में कुल 23 परीक्षा केंद्रों में 6825 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। बता दें कि प्रथम पाली में मुंशी व मौलवी प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा आलिम कामिल एवं फाजिल परीक्षाएं द्वितीय पाली में दोपहर 2:०० बजे से शाम 5:०० बजे तक आयोजित होंगी‌। उक्त परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए ज़िम्मेदारों की सक्रियता देखी जा रही।

हज धनराशि की अंतिम किस्त की अंतिम तिथि 18 मई है

Image
लखनऊ (सिराज टाइम्स न्यूज़) हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज धनराशि की आखिरी किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की है। वहीं लंबे अरसे के बाद कमेटी ने गत दिनों कुल खर्च की भी घोषणा कर दी है।  जारी सर्कुलर के मुताबिक अब अकीदतमंदों को बैंक में प्रति हाजी एक लाख आठ हजार पांच सौ अड़तालीस रु० अठारह तारीख तक जमा करने होंगे।  याद दिला दें कि पिछली दो क़िस्तों में दो लाख इक्यावन हजार आठ सौ रुपए हज आवेदक जमा कर चुके हैं। कमेटी के अनुसार देश भर में 22 प्रस्थान केंद्र बनाए गए हैं, सभी केंद्रों पर अलग-अलग धनराशि निर्धारित की गई है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि अभी हज खर्च में 10% की कमी या वृद्धि हो सकती है।  इस बार सऊदी रियाल के लिए हज हाउस में कोई भी कांउटर नही लगा है। आवेदकों को रियाल हेतु केडी सिंह बाबू स्टेडियम के निकट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के हेड ऑफिस से संपर्क करना होगा। प्रति यात्री को 1500 रियाल अपने पासपोर्ट में एंट्री कराना होगा।  जिसके लिए पैन कार्ड का होना अति आवश्यक है। हज यात्री के पास पैन कार्ड न होने पर वह अन्य हज आवेदक द्वारा उसके स्वयं के पैन कार्ड पर रियाल मंगवा सकता है। जानका

आयुष वर्मा ने इंटरमीडिएट में 90% अंक हासिल कर बिसवां का मान बढ़ाया

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) मिस्टरगंज के रहने वाले आयुष वर्मा ने इंटरमीडिएट में 90% अंक हासिल कर बिसवां का मान बढ़ाया है। बता दें कि होनहार छात्र आयुष वर्मा सीबीएससी बोर्ड से एस०आर० ग्लोबल स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। मेधावी छात्र कस्बे के सीनियर अधिवक्ता एवं पत्रकार आर०के० सिंह के पौत्र हैं। आयुष ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अध्यापकों को दी है।  इस मौके पर मान्यता प्राप्त पत्रकार हाजी सिराज अहमद ने आयुष वर्मा को मुबारकबाद पेश करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसके अलावा अधिवक्ता समाज ने भी बधाईयां पेश की है।

जानिए बिसवां में नगर पालिका परिषद के चुनाव में सभी उम्मीदवारों को कितने-किसको वोट मिले, कौन जीता!

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) बिसवां में निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पू जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी सीमा जैन को हराकर जीत हासिल कर ली है। यह जीत 521 वोटों से हुई। जिले में कमल खिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जनसभा भी की। मुख्यमंत्री ने मिश्रिख तथा उप मुख्यमंत्री ने बिसवां में सभाएं आयोजित कर अपने दल के कैंडिडेट को जिताने के लिए खूब दम भरा। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मिश्रिख और बिसवां दोनों निकायों में भाजपा उम्मीदवार बुरी तरह से हार गए।  आइए जानते हैं अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों व सभासद पद के उम्मीदवारों को कितने वोट मिले तथा कितने वोट से जीत प्राप्त की है।  पुष्पू जायसवाल को कुल 6,637 मत मिले वहीं दूसरे नंबर पर रही भाजपा प्रत्याशी सीमा जैन को 6,116 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी मोईन मुखिया को 4,583 मत, निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल अतीक खां को 4,129 मत, सपा प्रत्याशी आशीष गुप्ता को 2,546 वोट, एआईएमआईएम की उम्मीदवार रेहाना परवीन को कुल 956 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी मो० असलम को 595 मत, निर्दलीय उम्मीदवार संतोषी को 138 वोट, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी

तमाम कोशिशों के बाद आखिरकार पुष्पू जायसवाल की हुई आधिकारिक घोषणा

Image
बिसवां की जनता ने दलीय प्रत्याशियों को आईना दिखाया, निर्दल पर भरोसा जताया  जिला सीतापुर के कौन से निकाय क्षेत्र में किस उम्मीदवार को जीत मिली, पढ़िए ! सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) जिले में सबसे चर्चित निकाय क्षेत्र बिसवां में आखिरकार निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पू जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी सीमा जैन को चित कर दिया। देर से आए अंतिम आधिकारिक नतीजे में 521 मतों से विजई घोषित हो गए। बिसवां की जनता ने इस बार दलीय प्रत्याशियों को आईना दिखाया, निर्दल पर भरोसा जताया है। महमूदाबाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी मो० अहमद ने शानदार जीत हासिल कर ली है।  लहरपुर नगर पालिका परिषद में निर्दलीय प्रत्याशी हाजी जावेद चेयरमैन बन गए, सिधौली नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी गंगाराम राजपूत को जीत हासिल हुई।  मिश्रिख नगर पंचायत में    निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी विजई हुई। सीतापुर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद की बीजेपी प्रत्याशी नेहा अवस्थी भी जीत गई।  हरगांव से निर्दलीय प्रत्याशी गफ्फार खान की शानदार जीत हो गई है।   खैराबाद में भाजपा प्रत्याशी बेबी गुप्ता विजयी हुई हैं।   महोली में सपा प्रत्याशी

पांचवें राउंड में भी पुष्पू जायसवाल आगे

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) पांचवें राउंड में भी अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पू जायसवाल आगे है। बता दें कि श्री जायसवाल 698 मतों से भाजपा प्रत्याशी सीमा जैन से बढ़त बनाए हुए हैं। अब अंतिम चरण की अंतिम मतगणना का परिणाम बाकी हैं। पुष्पू जयसवाल को  6273 मत,सीमा जैन को 5575 मत, मोइन मुखिया को 4226, अब्दुल अतीक खां को 3920, आशीष गुप्ता को 2457 मत प्राप्त हुए हैं।

पुष्पू जायसवाल की जबरदस्त बढ़त

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पू जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी सीमा जैन को पछाड़कर बढ़त बना ली है।  चुनाव निशान कंघा को जनता ने खूब प्यार दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुष्पू जायसवाल तीसरे राउंड में 300 वोटों से आगे चल रहे हैं। तीसरे राउंड की भी गिनती लगातार चालू है।  अभी अधिकृत घोषणा हो गई है। इस तरह बीजेपी को कुल 2802 समाजवादी पार्टी को 1020 अब्दुल अतीक 1951 पुष्पू जायसवाल 2935 मुईन मुखिया 1662 दूसरे राउंड में प्रत्याशियों को यह मत प्राप्त हुए है। यदि राउंड में चल रही गिनती को छोड़कर दूसरे राउंड की बात करें तो पुष्पू जायसवाल 133 से आगे है।  और तीसरे राउंड में भी जबरदस्त बढ़त बनाए हुए हैं।

कर्नाटक में भाजपा को जनता ने बुरी तरह से नकार दिया

Image
नई दिल्ली (सिराज टाइम्स न्यूज़) कर्नाटक विधानसभा में भाजपा को करारी हार मिलती दिख रही है। जानकारी के अनुसार अभी तक आए रुझानों में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रही है।  130 के पार कांग्रेस, भाजपा 66, जेडीएस 22, अन्य 6।  इस तरीके से कर्नाटक की जनता ने भाजपा को बुरी तरह से नकार दिया। लगातार कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है।  रूझानों की खबर सुनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त गम दिखाई दे रहा है। इस तरह साफ दिखाई दे रहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई देश भर में भारत जोड़ो यात्रा के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। 

एक दर्जन वोटरों में कौन बनेगा चेयरमैन?

Image
मिश्रिख, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) मिश्रिख अध्यक्ष पद में जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है  मात्र एक दर्जन वोटरों में लड़ाई के आसार दिख रहे हैं। समाजवादी पार्टी भाजपा प्रत्याशी के बीच बहुत ही टक्कर की लड़ाई है।

बिसवां में सभासद पद चुनाव जीते प्रत्याशियों की खबर पढ़ें

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) सभासद पद के प्रत्याशियों के विजई होने की खबरें आने लगी हैं। जीते उम्मीदवार खुशी जाहिर कर रहे हैं। तो वहीं मुबारकबाद का सिलसिला जारी है।  मो० शाकिब अय्यूब 'गोल्डी'  बता दें कि वार्ड नं 4 मुराऊ टोला- दायरा आंशिक से सभासद पद के प्रत्याशी मो० शाकिब अय्यूब 'गोल्डी' ने 54 वोटों से शानदार जीत हासिल की है।  वार्ड नंबर 6 सेठ गंज से लगातार पांचवी बार अशोक पुष्प ने जीत हासिल की है। 60 मतों मतों से शानदार जीत प्राप्त की।  अशोक पुष्प  थाना तहसील प्रथम से अमर सिंह पटेल ने 161 वोट से जीते हैं। मियांगंज से तैयबा खातून पत्नी सलमान 252 वोटों से जीत गए।  सलमान  ठीक इसी तरह कमंगरी टोला से 32 वोटों से तीसरी बार अजफार अहमद उर्फ पहाड़ी ने जीत हासिल कर ली है। वार्ड नंबर 3 रायगंज प्रथम से मनीष कुमार ने 8 वोटों से जीत हासिल की है। अभी तक कोई भी भाजपा का प्रत्याशी नहीं जीता है।  पक्का कटरा से रफीक ने भाजपा प्रत्याशी को टक्कर देते हुए 167 वोट से जीत प्राप्त की। दायरा प्रथम से तबस्सुम पत्नी कमरुद्दीन जीते। वार्ड 19 जोशी टोला से रफीउद्दीन जीते।  और कैथी टोला स

बिसवां अध्यक्ष पद उम्मीदवारों को मिले वोटों की अधिकृत घोषणा हुई

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) बिल्कुल अभी बिसवां अध्यक्ष पद उम्मीदवारों को मिले वोटों की अधिकृत घोषणा हो गई है।  घोषणा के अनुसार प्रथम चक्र में सीमा जैन को पुष्पू जायसवाल से अधिक वोट मिले हैं।  सीमा जैन 1815, पुष्पू जायसवाल 1650, अब्दुल अतीक 928, मोईन मुखिया 780, रेहाना परवीन 152 वोट प्राप्त हुए हैं।  इस तरह सीमा जैन को पुष्पू जायसवाल के मुकाबले 165 वोट अधिक मिले हैं।

सपा प्रत्याशी आशीष गुप्ता आगे

Image
बिसवां , सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) नगर निकाय चुनाव के रूझान आने शुरू हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पोस्टल बैलेट में सपा प्रत्याशी आशीष गुप्ता को अन्य के मुकाबले सबसे अधिक वोट मिले हैं।  अध्यक्ष पद के लिए सपा कैंडिडेट को 7 वोट, पुष्पु जायसवाल को 5, सीमा जैन को 5, मोईन मुखिया 4, अब्दुल अतीक को 1 मत प्राप्त हुए हैं। पोस्टल बैलट में कुल 23 वोट पड़े हैं।

हज यात्रियों को कैंप में लगे टीके

Image
सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) शुक्रवार को हज यात्रियों को कैंप में टीके लगाए गए। दो दिन चलने वाले काजियारा स्थित मदरसा मिल्लत के इस कार्यक्रम में  288 हज यात्रियों को मेनिनजाइटिस के टीके लगाए गए, तथा पोलियो की दवा पिलाई गई।  जेपी गुप्ता टीम इंचार्ज वैक्सीनेशन ने अपनी देखरेख में हाजियों को टीके लगाए इस दौरान हाजियों को हज से संबंधित ट्रेनिंग दी गई। वहीं दूसरी ओर आलमनगर स्थित मदरसा इस्लामिया में भी हाजियों को दिमागी बुखार का टीका लगाया गया। बता दें कि 13 मई को भी टीकाकरण कैंप में हाजियों को टीके लगाए जाना है।  मिली जानकारी के अनुसार जिला सीतापुर से 388 लोगों ने हज के लिए आवेदन किया था, जिसमें 355 अकीदतमंदों के फार्म स्वीकृत हुए है। इस दौरान यासीन इब्ने उमर, हज ट्रेनर सहित तमाम उलमा-ए- किराम मौजूद रहे।

सीतापुर में हज यात्रियों को टीका लगेगा आज और कल

Image
सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) हज यात्रियों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन आज शुक्रवार 12 मई को सीतापुर के कजियारा स्थित मदरसा मिल्लत में होगा।  जानकारी के अनुसार 13 मई शनिवार यानी कल आलमनगर स्थित मदरसा इस्लामिया में भी हाजियों को दिमागी बुखार का टीका लगाया जाएगा।  जिसके लिए कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट्स (टू डोज़) व कवर नंबर अंकित कोई भी डॉक्यूमेंट ले जाना आवश्यक है। यह टीका नि: शुल्क लगेगा।

मरहूम राजा की नमाजे जनाजा इशा बाद

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) शारदा सहायक नहर में राजा 13 वर्ष पुत्र रहमत अली मोहल्ला दायरा की डूब कर मौत हो गई थी। जिनकी नमाजे जनाजा आज इशा बाद दायरे वाली मस्जिद में अदा की जायेगी।

तीसरे दिन मिली बच्चे की लाश, परिजन बेहाल

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) गत 4 मई को शारदा सहायक नहर में अपने साथियों के संग नहाने गए राजा 13 वर्ष पुत्र रहमत अली मोहल्ला दायरा की डूब कर मौत हो गई थी जिनकी लाश आज करीब 11:30 बजे सरैंया स्टेशन के निकट सैफन कंचनपुर के पास उतराती मिली।  जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस ने आपरेशन रेस्क्यू के तहत शव को बरामद कर लिया है। परिजनों का बहुत बुरा हाल है। बता दें कि करीब आधा दर्जन गोताखोर बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे। बिसवां तहसील में ऐसे हादसे आए दिन सामने आते रहते हैं, ऐसे में अभिभावकों को खास फिक्र की आवश्यकता है।

जिले में सबसे अधिक नगर पंचायत मिश्रिख में पड़े वोट तो नगर पालिका परिषद सीतापुर फिसड्डी!

Image
जिले का मतदान प्रतिशत 55.87% रहा! सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) जिले में सबसे अधिक नगर पंचायत मिश्रिख में 68.96% वोट पड़े , लहरपुर दूसरे नंबर पर तो बिसवां में 54.07 प्रतिशत रहा और यहां कुल 27 हजार 369 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया।  सीतापुर नगर पालिका परिषद का प्रतिशत सबसे डाउन रहा। यहां मात्र 41.82% ही वोट पड़े। जबकि सबसे ज्यादा 1 लाख 62 हजार 207 मतदाता हैं। अगर वोटर्स की बात की जाए तो जिले की 6 नगर पालिका परिषद में सबसे कम नगर पालिका मिश्रिख में 16, 790 ही मतदाता हैं। और सबसे अधिक सीतापुर नपाप में है। इसी तरह जिले की 5 नगर पंचायतों में सबसे ज्यादा मतदाता नगर पंचायत तम्बौर अहमदाबाद में 27 हजार 724 है जबकि सबसे कम नगर पंचायत पैतेंपुर 10 हजार 980 ही वोटर्स हैं। जिले में सबसे अधिक नगर पालिका के वार्डों की संख्या सीतापुर में है जिसकी कुल संख्या 30 है। इसके बाद 5 नगर पालिका में बराबर 25 वार्ड हैं। नगर पंचायत में सबसे कम वार्ड महोली और तंबौर अहमदाबाद में 17 और सबसे कम पैतेंपुर में जिसकी संख्या 11 है। यदि बात पूर्व चुनाव के संबंध में की जाए तो बिसवां में 2017 में 45, 865 वोटर्स में 26,38

नहर में नहाने गया बालक लापता

Image
बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) शारदा सहायक नहर में नहाने गए तकरीबन दर्जनभर लड़कों में राजा 13 वर्ष पुत्र रहमत अली मोहल्ला दायरा गायब है।  लापता लड़के के कपड़े परिजनों को मिले हैं। घर वालों का का रो रो कर बुरा हाल है। राजा के अलावा सभी दोस्त घर वापस आ गए। खबर सुनते ही क्षेत्रीय लोगों में सदमा है। गोताखोर लगातार तलाश जारी रखें है। क्षेत्रीय पुलिस मौके पर है।

प्रथम चरण में नगर निकाय चुनाव 2023 का मतदान आज

Image
क्या आज मिल जाएगी बिसवां वासियों को समस्याओं से छुटकारा?  आसान नहीं सीमा जैन का यह चुनाव, कल थे जो साथ आज हैं विरोध में!  समस्याएं जस की तस जनता रही तरस! पिछले चुनाव में किए गए वायदों के बारे में पूछ रही जनता बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) आज नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान संपन्न होगा। बिसवां में 16 उम्मीदवार दलीय व निर्दलीय अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोक रहे है। जिसमें 10 मुस्लिम तथा 6 हिंदू प्रत्याशी मैदान में है। कस्बे का कुल मतदाता 50,617 है, जिसमें मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। अंसारी, राईन, मंसूरी तथा हिंदू समाज में ब्राह्मण अधिक हैं।    आज मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगा। नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने कस्बे में 19 मतदान केंद्र तथा 55 मतदान स्थल बनाया है।13 मई को वोटों की गिनती होगी इस तरह इसी दिन बिसवां नगर पालिका को 16वां अध्यक्ष मिल जायेगा।  बता दें कि सन् 1949 में बिसवां नगर पालिका भवन की नींव रखी गई। 8 मार्च 1950 को टाउन एरिया तथा 1951 में नगर पालिका का दर्जा तत्कालीन विकास मंत्री पदमा सेठ ने दिलाया। 1996 में बी ग्रेड का भी दर्जा मिल गया।

एआईएमआईएम नेता असीम वकार ने की सभा

Image
बिसवां,सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़)  एआईएमआईएम नेता असीम वकार ने प्रत्याशी रेहाना खातून के पक्ष मे बिसवां में सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने मौजूद भीड़ से अपने कैंडिडेट को जिताने की अपील की।  उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टी का झंडा उठाकर और जिंदाबाद के नारे लगाने वालों क्या कभी तुमने अपने ऊपर होते जुल्म के खिलाफ़ अपने मसियाहों से सवाल किया है अरे उस पार्टी का झंडा उठाओ और उस पार्टी के नारे लगाओ जो तुम्हारे लिए लड़े तुम्हारे हक के लिए लड़े जुल्म के खिलाफ़ लड़े और वो  शख्स हैं ओवैसी। इस दौरान काशिफ अंसारी ने कहा कि वाहिद यही पार्टी मुसलमानों की है। इस मौके पर रिजवान मलिक सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पू जायसवाल ने जनसंपर्क में झोंकी पूरी ताकत

Image
इस बार जनता ने बदलाव का मन बना लिया है : पुष्पू जायसवाल बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पू जायसवाल हर रोज दर्जनों नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क कर रहे हैं। जिसमें मतदाताओं का हुजूम देखने को मिल रहा है। नुक्कड़ सभाओं से लगातार निर्दलीय प्रत्याशी अपने पक्ष में आम जनता से वोट की अपील कर रहे हैं। हमारे संवाददाता से निर्दलीय उम्मीदवार पुष्पू जायसवाल ने बताया कि इस बार जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।  बिसवां में परिवर्तन तो सिर्फ पुष्पू ही कर पाएगा। मेरे चुनाव चिन्ह को क्षेत्र की जनता ने विकास का आधार मान लिया है। हर तरफ सिर्फ मेरी ही बयार चल रही है। मेरे चुनाव में हर धर्म के लोग बड़ी ही मोहब्बत से जुड़ रहे हैं। यदि क्षेत्र की जनता ने हमें मौका दिया तो सबसे पहले हम बिजली और पानी की समस्या , टूटी सड़कों की मरम्मत, जलभराव सहित अन्य सभी गंभीर समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराएंगे। मुराऊ टोला, जुलाही टोला, कमंगरी टोला, मंगरहिया बाजार, थवई टोला में में डोर टू डोर जनसंपर्क किया गया। बता दें कि नगर पालिका परिषद बिसवां का अध्यक्ष पद के लिए चुनाव आगामी 4 मई को होना है।

इस बार सपा के जीत की बयार है, बिसवां परिवर्तन की ओर तैयार है : आशीष गुप्ता

Image
सपा प्रत्याशी ने की ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क  बिसवां, सीतापुर (सिराज टाइम्स न्यूज़) नगर पालिका परिषद बिसवां से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशीष गुप्ता ने जुलाही टोला और जहांगीराबाद रोड पर नुक्कड़ सभा का आयाेेजन किया।  जिसमें सपा नेता प्रमोद वर्मा मास्टर, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम कौसर सिद्दीकी, शब्बीर खां, नेत्री आशुतोष सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव ,अफजाल काैसर, वरिष्ठ कय्यूम कुरैशी आदि ने भारी हुजूम को संबोधित करते हुए आशीष गुप्ता को जिताने की अपील की। इस दौरान सपा प्रत्याशी ने कहा कि सपा के जीत की बयार है, बिसवां परिवर्तन की हेतु तैयार है। सभा से पहले उम्मीदवार संग सपाइयों ने मिरदही टोला, घोसियाना, काजी टोला सहित अन्य कई वार्डों में वोट मांगे।